Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

जम्मू में जहां 4 हिंदू मारे गए, वहीं आज धमाका:

जम्मू में राजौरी जिले के डांगरी गांव में सोमवार सुबह IED ब्लास्ट हुआ। इसमें दो बच्चियों की मौत हो गई। 4 घायल हैं। धमाका उन 3 घरों में से एक में हुआ, जहां रविवार शाम आतंकवादियों ने फायरिंग की थी। इस आतंकी हमले में 4 हिंदुओं की जान चली गई थी और 7 घायल हैं।

ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। NIA की टीम भी यहां जांच करेगी। एक IED मिला था, उसे इलाके से हटा दिया गया है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ऐसी आशंका है कि रविवार शाम फायरिंग के बाद ही आतंकवादियों ने घर में IED रख दिया होगा।

उमर अब्दुल्ला बोले- सुरक्षाबलों से लापरवाही हुई
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया- मैं राजौरी जिले में इस लक्षित हमले की निंदा करता हूं और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *