सिंधु सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी

पीवी सिंधु साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। वे फोर्ब्स की साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में इकलौती भारतीय हैं। फोर्ब्स ने साल के अंत में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 25 महिला खिलाड़ियों की सूची जारी की। इसमें सिंधु को 12वां स्थान मिला। सूची में पहला स्थान 25 साल की नाओमी ओसाका को मिला। जापान की इस टेनिस स्टार ने 51.1 मिलियन डॉलर यानी 422.33 करोड़ रुपए कमाए हैं।

27 साल की सिंधु ने साल 2022 में 7.1 मिलियन डॉलर यानी 58.6 करोड़ रुपए कमाए हैं। इनमें मैदान पर 82.78 लाख और मैदान के बाहर 57 करोड़ 40 लाख रुपए शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *