अफेयर की खबरों के बीच रोमांटिक शहर पेरिस पहुंचे कार्तिक
कार्तिक आर्यन इस साल न्यू ईयर मनाने के लिए दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस गए हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पश्मीना रोशन को प्रपोज करने जा रहे हैं। दरअसल हाल ही में कार्तिक ने सोशल मीडया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें पेरिस शहर के आइफिल टावर भी नजर आ रहा है। खास बात है कि पश्मीना भी इन दिनों न्यू ईयर मनाने फ्रांस में हैं। यही वजह है कि एक बार फिर कार्तिक और पश्मिना के रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिल गई है।
कार्तिक ने शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- ‘ पैरिस, आई लव यू।’ फोटो सामने आने के बाद से फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘भाई किसी गाने की शूटिंग के लिए गए हो क्या?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- गर्लफ्रेंड को पेरिस में प्रपोज करने गए हो क्या?’ एक अन्य यूजर ने लिखा- पेरिस से इतना प्यार, आप मुंबई से नाराज हो क्या?’ कार्तिक के इस पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स की भरमार है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कार्तिक और पश्मीना दोनों फ्रांस में हैं, #Pashtik अपना न्यू ईयर साथ मनाएंगे।’