सड़कों पर मर रहे लोग; महिला की 18 घंटे बाद कार में लाश मिली

अमेरिका में बॉम्ब साइक्लोन की वजह से मौतों की संख्या 60 से ज्यादा हो गई है। सबसे मौतें ज्यादा बफेलो की न्यूयॉर्क सिटी में हुई हैं। यहां अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। बर्फ में दबी गाड़ियों में भी लोगों की बॉडीज मिली हैं।

बफेलो में 8 फीट से ज्यादा बर्फ मकानों और सड़कों पर जमी है। 65 लाख लोगों के पास बिजली और पानी नहीं है। मौकापरस्त लोग लूटपाट भी कर रहे हैं। यह तूफान अमेरिका के 50 राज्यों में से 48 को अपनी चपेट में ले चुका है।

बफेलो में एंडेल टेलर (23) काम से घर लौट रही थीं। तभी उनकी कार बर्फीले तूफान में फंस गई। उन्होंने अपने परिवार को आखिरी बार शुक्रवार दोपहर को कार से ही वीडियो कॉल किया। इसमें उनकी कार बुरी तरह बर्फ में फंसी दिख रही थी। खिड़की के बाहर बर्फीली हवाएं भी साफ नजर आ रही थीं। वो अपनी बहन से कह रही थीं- मैं काफी डरी हुई हूं। 18 घंटे बाद एंडेल की लाश उसी कार से मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *