Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

ICC की ताजा रैंकिंग जारी:टेस्ट में अश्विन-अय्यर ने लगाई बढ़ी छलांग

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा रैंकिंग जारी हो चुकी है। बुधवार को जारी रैंकिंग में भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर को बड़ा फायदा हुआ है। जबकि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को नुकसान हुआ है।

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप-5 में शामिल हो गए हैं। वे 812 अंक लेकर जसप्रीत बुमराह के बाद पांचवें नंबर पर हैं। जबकि, श्रेयस अय्यर अपनी करियर बेस्ट रैंकिंग में पहुंच गए हैं। वे 26वें स्थान से 16वें स्थान पर आ गए हैं। उनके 666 रेटिंग पॉइंट हैं। वे टॉप-20 में शामिल चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं।

25 दिसंबर को समाप्त हुई भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट में अश्विन और अय्यर ने आठवें विकेट के लिए 71 रनों की नाबाद साझेदारी की थी और टीम को जिताया था। वहीं, विराट कोहली (1) जल्दी आउट हो गए हैं। टीम इंडिया ने वह मुकाबला 3 विकेट से जीता था। 

बैटिंग में कोहली 14वें नंबर पर आए
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को खराब फार्म का नुकसान उठाना पड़ा है। वे बैटिंग रैंकिंग में 2 स्थान नीचे फिसल गए हैं। वर्तमान में उनके 676 रेटिंग अंक हैं और वे 14वें नंबर पर हैं। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (642) तीन स्थान के नुकसान के साथ 19वें नंबर पर आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *