Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

राहुल आज राजघाट और अटल समाधि जाएंगे:भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि और विजय घाट जाएंगे। पहले राहुल 24 दिसंबर को इन लोगों की समाधियों पर श्रद्धांजलि देने जाने वाले थे, लेकिन देर होने की वजह से उन्होंने अपना प्लान बदल दिया था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई। यहां कांग्रेस की यह यात्रा 9 दिन यानी 2 दिसंबर तक के रेस्ट पर रहेगी। 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में यात्रा की एंट्री होगी।

इसके बाद 4 जनवरी को बागपत, 5 जनवरी को शामली और 6 जनवरी को कैराना से होकर राहुल की यात्रा दूसरे चरण में हरियाणा के सोनीपत में एंट्री करेगी। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी।

शनिवार शाम राहुल गांधी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि मीडिया केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। वह चौबीसों घंटे हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत फैला रहा है, जबकि देश में सच्चाई यह नहीं है। मैंने इस यात्रा में देखा है कि देश में लोगों के बीच भाईचारा है। सब एक दूसरे को प्यार करते हैं। यह मीडिया की गलती नहीं है, इनके पीछे जो शक्ति है वह इन्हें कट्रोल कर रही है। यह सब वास्तविक समस्याओं से देश का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *