PM मोदी मास्क पहनकर संसद पहुंचे:सभी के लिए अनिवार्य किया गया;
चीन में कोरोना से हालात बदतर होते जा रहे हैं। भारत में भी सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। संसद के विंटर सेशन के दौरान गुरुवार को कोरोना अलर्ट का असर दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्क लगाकर संसद पहुंचे हैं। लोकसभा के स्पीकर आम बिड़ला और राज्यसभा के स्पीकर जगदीप धनखड़ भी मास्क लगाए हुए नजर आए। कई सांसद ऐेसे भी दिखे, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था।
ओम बिड़ला ने सभी सांसदों से कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक बार फिर महामारी विकराल रूप ले रही है, इसीलिए सभी को सतर्क रहना होगा। संसद में सभी के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का भी निर्देश दिया गया है।
स्पीकर बिड़ला ने कोरोना को लेकर क्या कहा?
ओम बिड़ला ने कहा कि कोरोना को लेकर हमारे पुराने अनुभव बेकार रहे हैं। इस बार हमें बहुत ज्यादा निगरानी रखनी होगी। जैसे हमने पहले महामारी को रोकने में सफल हुए थे, वैसे ही इस बार भी हम कोरोना को रोक लेंगे। हालांकि, विपक्षियों ने कोरोना और तवांग झड़प को लेकर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद सभा स्थगित कर दी गई।
