देशफीचर्ड

रणदीप सुरजेवाला ने लीडरशिप में बदलाव की खबरों को खारिज किया

पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद आज नई दिल्ली के अकबर रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक शाम चार बजे होगी। इसमें हार के एनालिसिस के साथ पार्टी का भविष्य और नेतृत्व प्रमुख चर्चा का विषय होगा।

इससे पहले, पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी की लीडरशिप में बदलाव की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा- ‘कथित इस्तीफे की खबर पूरी तरह से अनुचित, शरारती और गलत है। एक टीवी चैनल भाजपा के कहने पर काल्पनिक स्रोतों के आधार पर कहानियां पेश कर रहा है।’

लीडरशिप से असंतुष्ट सदस्य भी होंगे बैठक में शामिल
सभी की निगाहें पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका पर हैं। बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के वे सभी सदस्य भी मौजूद रहेंगे, जिनकी पांच राज्यों के चुनावों में प्रत्याशी चुनने से लेकर चुनाव मैनेजमेंट तक में प्रमुख भूमिका रही। कांग्रेस नेतृत्व से असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 के सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी CWC के सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *