बेशरम रंग गाने का विरोध तेज:भाजपा नेता ने कहा, बिहार में नहीं होने देंगे पठान रिलीज
बेशरम रंग गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अब बिहार में बीजेपी नेता हरि भूषण ठाकुर बचौल ने पठान के मेकर्स को बिहार में फिल्म रोकने की धमकी दी है। बचौल ने कहा- ‘भगवा रंग हमारे धर्म का प्रतीक है। यह फिल्म मेकर्स की सनातन संस्कृति को कमजोर करने की बेहद घटिया कोशिश थी।’ फिल्म के गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों और गाने के बोल दोनों ही को लेकर विरोध जारी है। इसी विरोध के बीच मेकर्स ने 22 दिसंबर को फिल्म के दूसरे गाने ‘झूमे जो पठान’ की रिलीज की भी घोषणा कर दी है।
भाजपा नेता ने पठान के मेकर्स को दी धमकी
बिहार में भी फिल्म का जबरदस्त विरोध चल रहा है। इस मामले में बीजेपी नेता हरि भूषण ठाकुर बचौल ने पठान के मेकर्स को बिहार में फिल्म न रिलीज करने की धमकी दी है। बचौल ने मीडिया से कहा- ‘भगवा रंग हमारे धर्म का प्रतीक है। यह फिल्म मेकर्स की सनातन संस्कृति को कमजोर करने की बेहद घटिया कोशिश थी।’
