Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

नेहा कक्कड़ से हाथ जोड़ते हुए मिले राम चरण

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें साउथ के स्टार राम चरण उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान नेहा की मुलाकात राम चरण से हुई। इस मुलाकात के दौरान राम चरण हाथ जोड़ते हुए नेहा से मिले और अपने आप को उनका फैन बताया। राम चरण से अपनी तारीफ सुनने के बाद नेहा काफी खुश दिखीं और सोशल मीडिया पर इस मोमेंट की वीडियो डाल राम चरण का आभार जताया। सोशल मीडिया पर लोग राम चरण के इस जेस्चर की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।

मेरे लिए बड़ी बात कि राम चरण मेरे फैन हैं- नेहा

नेहा ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है कि मिस्टर राम चरण मेरे फैन है क्योंकि पब्लिकली कोई किसी की तारीफ करे ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलने को मिलता है। मुझे अब समझ आया कि को लोग उन्हें क्यों इतना पसंद करते हैं। अच्छा लगा कि किसी ने इस मोमेंट का वीडियो बना लिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *