चीन की 43% जमीन दूसरों से हथियाई हुई:5 देशों की 41 लाख वर्ग किमी जमीन हड़पी;
9 दिसंबर 2022। अरुणांचल प्रदेश के तवांग का यंगस्टे। LAC पर चीनी सैनिकों ने एक बार फिर भारत में घुसने की कोशिश की है। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताकर अपना दावा पेश करता रहा है। चीन ने पिछले साल ही अरुणाचल प्रदेश के 15 इलाकों के नाम बदल दिए थे। यानी चीन के जमीन हथियाने की नीति का अगला फोकस भारत है।
रूस और कनाडा के बाद चीन सबसे बड़ा देश है। इसका कुल एरिया 97 लाख 6 हजार 961 वर्ग किलोमीटर है। इसमें से 43% जमीन दूसरों से हड़पी हुई है।
चीन ने पूर्वी तुर्किस्तान पर 1949 में कब्जा किया था। चीन इसे शिनजियांग प्रांत बताता है। इसका कुल एरिया ईरान जितने बड़े देश के बराबर है। यहां की कुल आबादी में 45% उइगर मुस्लिम हैं, जबकि 40% हान चीनी हैं। उइगर मुस्लिम तुर्किक मूल के माने जाते हैं। चीन ने शिनजियांग को स्वायत्त क्षेत्र घोषित कर रखा है।
