फीचर्डमनोरंजन

ओपन कार में फैंस के बीच घिरी नजर आईं,मणिपुर के एक इवेंट में पहुंची थीं सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन अपनी अदाकारी और पर्सनल लाइफ की वजह से खूब सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में सुष्मिता खुली कार में नजर आ रही हैं। कार के चारों तरफ फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘आयोजित शो के बाहर हजारों लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। जिन्हें शो के में समायोजित नहीं किया जा सकता था। बहुत से लोग शो खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद रॉबर्ट नोरेम और मैंने फैसला लिया कि हम फैंस को निराश नहीं करेंगे और एक खुली कार के जरिए चाहने वालों के बीच पहुंचेंगे। फिर क्या था हम बाहर निकले। प्यार प्यार BEGETS!!! #मणिपुर’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *