गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए ऋतिक रोशन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन बीती रात अपनी लेडी लव सबा आजाद के साथ डिनर डेट पर निकले थे, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक और सबा आजाद के साथ सबा के EX बॉयफ्रेंड इमाद शाह भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों ने कल रात एक साथ डिनर किया और साथ में टाइम बिताया। वहीं जब तीनों घर जाने के लिए निकलते हैं तब इमाद शाह को ऋतिक रोशन गले लगा लेते है जिसके बाद सबा आजाद भी उनसे गले मिलती हैं। तीनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा है। वहीं जब पैपराजी ऋतिक और सबा आजाद को पोज देने के लिए कहते हैं तो बिना रुके कार में बैठकर चले जाते है।
