37 हजार फीट पर फ्लाइट का गेट खोलने लगी महिला:रोका तो सिर पटकने लगी

अमेरिका में एक महिला ने 37 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उसकी इस हरकत से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश क्यों की, ये जानकर लोगों के होश उड़ गए। महिला ने कहा कि उसे ऐसा करने के लिए जीसस ने कहा था। ये घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है। हाल ही में पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दी, जिसके बाद ये खबर सामने आई।

यात्रियों ने महिला को रोकने की कोशिश की
एक पुलिस अफसर ने कहा- साउथवेस्ट फ्लाइट 192 टेक्सास के ह्यूस्टन शहर से ओहियो के कोलंबस जा रही थी। इसमें सवार 34 साल की एलोम एगबेग्निनौ अचानक फ्लाइट का दरवाजा खोलने लगी। एक पैसेंजर ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने शख्स को जांघ पर काट लिया। फ्लाइट अटेंडेंट ने जब उससे पूछा कि वो ऐसा क्यों कर रही है, तो महिला ने जवाब दिया कि जीसस ने उसे ऐसा करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *