Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
मनोरंजन

फिल्मों में महिलाओं को हमेशा गलत दिखाया गया’ – सिटाडेल प्रमोशन में Samantha ने उठाया सवाल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्‍ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने किरदारों को लेकर इन दिनों काफी सतर्क हैं। अब एक्‍ट्रेस ऐसी भूमिका ही चुनना चाहती हैं जो मॉडर्न सोसायटी में महिलाओं की वास्तविक और सशक्त छवि को दिखा सके। हाल ही में रिलीज हुई उनकी सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में उनका किरदार एक्शन में बराबरी करता नजर आया है, जो सामंथा की इस सोच को और भी मजबूती से सामने लाता है। एक्‍ट्रेस सामंथा का मानना है कि दर्शक आज असलियत देखना चाहते हैं, चाहे वो फिल्म हो या उनके द्वारा चुने गए ब्रांड्स। इसीलिए वो अब ऐसी भूमिकाओं से दूर हैं, जो महिलाओं की पहचान को सीमित करती हैं।

सामंथा का असलियत की ओर रुझान
हाल ही में लंदन में ब‍िजनेस टुडे के मोस्‍ट पावरफुल वुमन इवेंट में नजर आईं सामंथा ने बताया क‍ि “लोग अब वास्तविकता की तलाश में हैं। वो मेरी जिंदगी और मेरे ब्रांड्स में भी उसे देखना चाहते हैं। जब मैं असलियत की बात करती हूं तो ये मेरी हर चीज में झलकनी चाहिए। चाहे वह मेरा अभिनय हो या ब्रांड्स का चुनाव। अब मैं इसी जिम्मेदारी के साथ अपने किरदार को चुनती हूं जो आज के समाज में महिलाओं का सही प्रतिनिधित्व कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *