रावण वाले बयान पर खड़गे का समर्थन:रेणुका चौधरी
PM नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर पॉलिटिकल पार्टियों में बहस छिड़ी हुई है। BJP नेता इस बयान पर विरोध जता रहे हैं। संबित पात्रा ने इसे पीएम मोदी का घोर अपमान बताया था।
अब कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी के पुराने बयान को लेकर सवाल पूछा है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने संसद में मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी, तब मीडिया कहां था? रेणुका ने मंगलवार को एक ट्वीट करके यह बात कही।
यूजर्स बोले- मोदी ने रेणुका को शूर्पणखा कभी नहीं कहा
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रेणुका के दावे को झूठा बताया और कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें शूर्पणखा कभी नहीं कहा। जिस वाकये का जिक्र रेणुका ने अपने ट्वीट में किया, लोगों ने उसका वीडियो पोस्ट किया। इसमें यूजर्स ने साफ किया कि मोदी ने उन्हें शूर्पणखा नहीं कहा बल्कि, मोदी तत्कालीन सभापति वेंकैया नायडू से यह कह रहे हैं कि रेणुका जी को कुछ मत कहिए, रामायण सीरियल खत्म होने के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज मिला है।
