फीचर्डव्यापार

2 दिन में अमेजन का दूसरा बड़ा फैसला:ऐडटेक के बाद अब इंडिया में अपना फूड डिलीवरी बिजनेस बंद करेगी कंपनी

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इंडिया में ऐडटेक बिजनेस के बाद अब अपने फूड डिलीवरी बिजनेस को भी बंद करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने शुक्रवार (25 नवंबर) को अपने रेस्टोरेंट्स पार्टनर्स से कहा है कि वो 29 दिसंबर से अपनी फूड डिलीवरी सर्विस को बंद कर देगा। अमेजन ने फूड डिलीवरी बिजनेस को मई 2020 में शुरू किया था।

मेल कर रेस्टोरेंट्स पार्टनर्स को दी जानकारी
अमेजन ने अपने रेस्टोरेंट्स पार्टनर्स को मेल कर इस बात की जानकारी दी। इस मेल में अमेजन ने कहा, ‘इस फैसले का मतलब है कि इस तारीख के बाद अब आपको अमेजन फूड के जरिए ग्राहकों से ऑर्डर नहीं मिलेंगे। हालांकि, आपको आखिरी तारीख से पहले तक ऑर्डर मिलते रहेंगे और हम उम्मीद करते हैं कि आप उन ऑर्डर्स को पूरा करते रहेंगे।’

अमेजन ने अपने रेस्टोरेंट्स पार्टनर्स से वादा किया है कि वो उनके पेमेंट्स और दूसरे कॉन्ट्रेक्चुअल ऑब्लिगेशंस को समय पर पूरा कर देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रेस्टोरेंट्स के पास अमेजन के सभी टूल्स और रिपोर्ट्स का एक्सेस 31 जनवरी 2023 तक होगा। कंपनी किसी भी कंप्लायंस रिलेटेड इश्यू के लिए आने वाले साल के 31 मार्च तक सपोर्ट भी प्रोवाइड करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *