Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

प्रेमिका को छत से फेंकने वाले के साथ एनकाउंटर:

लखनऊ में लड़की को चौथी मंजिल से फेंकने के आरोपी सूफियान को पुलिस ने एक मुठभेड़ में पकड़ लिया है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसे KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह ही पुलिस कमिश्नर की ओर से सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

सूफियान और उसका परिवार मंगलवार रात घटना के बाद से फरार था। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वह दुबग्गा इलाके में है। इसके बाद ACP काकोरी DK सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख सूफियान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया।

लड़की को छत से फेंका, धर्म परिवर्तन का आरोप
परिवार ने पुलिस में जो शिकायत की है, उसके मुताबिक दुबग्गा में रहने वाली निधि गुप्ता (19) और सूफियान में प्रेम संबंध था। लड़की के परिवार को यह बात पता चली तो वे विरोध करने सूफियान के घर पहुंचे और शिकायत की। लड़की के मामा को मारने के लिए सूफियान बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर पहुंचा। पीछे लड़की भी गई। सूफियान मामा की कॉलर पकड़ कर उन पर हमला करने ही वाला था कि निधि वहां पहुंच गई। निधि के वहां पहुंचते ही सूफियान ने उसे धक्का दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *