फीचर्डविदेश

तालिबान ने 3 महिलाओं समेत 12 लोगों पर बरसाए कोड़े

अफगानिस्तान के फुटबॉल स्टेडियम में हजारों की भीड़ के सामने 12 लोगों को नैतिक अपराधों का आरोपी बताते हुए पीटा गया। इन 12 लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। तालिबानी अधिकारी के मुताबिक इन लोगों पर चोरी, एडल्टरी और गे सेक्स के आरोप लगे थे। इस महीने में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब तालिबान ने किसी अपराध के चलते लोगों को सार्वजनिक जगह पर सजा दी हो।

पूर्वी अफगानिस्तान के लोगार इलाके में हुई इस घटना पर तालिबान के प्रवक्ता ओमार मंसूर ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं को सजा के बाद छोड़ दिया गया। कुछ पुरुषों को जेल भेजा गया है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि कितनों को जेल हुई है। वहीं दूसरे तालिबानी ऑफिशियल ने बताया कि सभी आरोपियों को 21 से 39 कोड़े मारे गए।

पिछले हफ्ते भी 19 लोगों को मिली थी ऐसी सजा

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते अफगानिस्तान के तखार प्रोविंस से ऐसा ही मामला सामने आया था। इसमें 19 लोगों को सजा दी गई थी। नुरिस्तान प्रोविंस में एक महिला को म्यूजिक सुनने के आरोप में पीटा गया था। इस तरह से सार्वजनिक जगहों पर सजा देने का प्रचलन तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा के आदेशों के बाद शुरू हुआ है। ये सारी सजाएं शरिया कानून के मुताबिक दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *