Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

लैपटॉप कंपनी HP 6000 एम्प्लॉइज को निकालेगी:कंपनी की सेल्स में गिरावट आई

मेटा, ट्विटर और अमेजन के बाद अब एक और टेक कंपनी ने जॉब कट का फैसला किया है। लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफ्रैक्चरर हैवलेट पैकर्ड यानी HP इंक लगभग 6,000 लोगों को निकाल सकती है। ये उसकी टोटल वर्कफोर्स का करीब 12% है। HP में अभी 50,000 से ज्यादा एमप्लॉइज हैं। हालांकि, कंपनी का छंटनी का ये प्लान 2025 तक पूरा करने का है।

HP ने अपनी वित्तीय वर्ष 2022 की फुल ईयर रिपोर्ट के दौरान ये घोषणा की है। कोरोना महामारी के दौरान पीसी और लैपटॉप सेगमेंट में जोरदार उछाल देखने को मिला था। हालांकि, अब बिक्री में कमी आई है जिस कारण HP ने एम्प्लॉइज की संख्या में कटौती का फैसला किया है। ग्लोबल मार्केट में महंगाई और मंदी की चिंता भी जॉब कट के कारणों में से एक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *