वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस का विजयी आगाज:ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया
कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने उतरी फ्रांस की टीम ने धमाकेदार आगाज किया है। उसने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। सेंटर फारवर्ड ओलिवर गिरौड जीत के हीरो रहे। गिरौड ने डबल गोल दागे।
मंगलवार-बुधवार रात को अल जनुब स्टेडियम में फ्रांसीसी हॉवी रहे। स्टार फारवर्ड करीम बेंजेमा के बिना उतरी टीम ने चार गोल दागे। जबकि कंगारु एक गोल ही कर सके।
- पहला : 9वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रेग गुडविन ने मैथ्यू लेकी के क्रॉस पर किया। यहां ऑस्ट्रेलियन 1-0 से आगे हो गए।
- दूसरा : 27वें मिनट में यह गोल एड्रियन रेबियोट ने सबस्टीट्यूट खिलाड़ी थियो हर्नांडेज के शानदार क्रांस पर हेडर के जरिए किया।
- तीसरा : सेंट्रल फारवर्ड गिरौड ने 32वें मिनट में रेबियोट के पास पर किया। यहां फ्रांस ने 2-1 की बढ़ हासिल कर ली थी। पहले हॉफ तक यही स्कोर रहा।
- चौथा : 68वें मिनट किलियन एमबाप्पे ने डेम्बेले के क्रॉस पर शानदार हेडर के जरिए गोल दागा।
- पांचवां : 71वें मिनट में ओलिवर गिरौड ने एमबाप्पे के क्रॉस पर कमाल का हेडर लिया और बॉल को जाली में उलझाया।