फीचर्डविदेश

पाकिस्तानी सेना प्रमुख की पत्नी के पास 2.22 अरब की प्रॉपर्टी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के परिवार की संपत्ति को लेकर एक पाकिस्तानी वेबसाइट ने बड़ा खुलासा किया है। इसके बाद से पड़ोसी देश में बवाल मचा हुआ है। फैक्ट फोकस नाम की वेबसाइट ने बाजवा के करीबी और दूर के रिश्तेदारों की संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा जारी किया है। रिपोर्ट में किए गए दावे और आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। इसमें बताया गया कि महनूर साबिर नाम की युवती बाजवा के घर की बहू बनने से सिर्फ नौ दिन पहले अरबपति बन गई थी। सेना प्रमुख की पत्नी आयशा भी सवालों के घेरे में हैं जिनकी संपत्ति पिछले छह साल में कई गुना बढ़ी है। हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती लेकिन नए सेना प्रमुख की नियुक्त से पहले इनके सामने से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *