चीन बना रहा दुनिया की सबसे लंबी सुरंग!

नई दिल्ली: चीन अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए एक के बाद एक निर्माणकार्यों में लगा हुआ है। अब चीन एक ऐसी सुरंग का निर्माण करने जा रहा है, जिससे पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। ये सुरंग अपने आप में अनोखी होगी। मीडिया रिपोर्टस की माने तो चीन एक हजार किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने जा रहा है। चीन पहला ऐसा देश होगा जो इतनी लंबी सुरंग बनाएगा। आप सोच रहे होंगे कि आखिर चीन इतनी लंबी सुरंग क्यों बना रहा है? इससे क्या फायदा होगा? वहीं दुनिया के बाकी देश इस सुरंग को लेकर क्यों चिंता जता रहे हैं। आईए आपको बताते हैं।

इस वजह से सुरंग बना रहा चीन
ब्रह्मपुत्र और सिंधु दोनों विशाल नदियां तिब्‍बत से शुरू होती हैं। सिंधु नदी पश्चिमोत्‍तर भारत से होकर पाकिस्‍तान के रास्‍ते अरब सागर में गिरती है। वहीं ब्रह्मपुत्र नदी पूर्वोत्‍तर भारत के रास्‍ते बांग्‍लादेश में जाती है। ये दोनों ही नदियां दुनिया की सबसे विशाल नदियों में शामिल हैं। चीन कई साल से ब्रह्मपुत्र नदी की दिशा को बदलने में लगा हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *