फीचर्डमनोरंजन

बनेगा RRR का सीक्वल:एसएस राजामौली ने किया कंफर्म

जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर पैन इंडिया फिल्म RRR दुनियाभर में धमाल मचाया है। पहले पार्ट की सक्सेस को देखते हुए एस एस राजामौली ने फिल्म का सीक्वल कंफर्म कर दिया है। उन्होंने फिल्म से रिलेटेड प्लान्स तो नहीं शेयर किए हैं, लेकिन फैंस को इशारा कर दिया है कि वो RRR 2 बनाने का प्लान बना रहे हैं।

पिता से फिल्म के बारे में की है चर्चा

दरअसल आजकल ऑस्कर कैंपेन शुरू हो चुका है। इस वजह से डायरेक्टर राजामौली इन दिनों यूएस में RRR की कई स्क्रीनिंग से जुड़े इवेंट्स में पहुंच रहे हैं। इस मौके पर उनसे सवाल किया गया कि क्या वो RRR का सीक्वल बनाने के बारे में सोच रहे हैं? इस पर डायरेक्टर ने कहा – मेरे पिता जी मेरी सभी फिल्मों के राइटर हैं। हमने RRR 2 के बारे में थोड़ी सी चर्चा की है और वो अभी कहानी पर काम कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *