देशफीचर्ड

MCD चुनाव के लिए AAP ने घोषणा पत्र जारी किया

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को लेकर दिल्लीवासियों को 10 बड़ी गारंटी दी हैं। इसमें दिल्ली में सड़कों, स्कूल, अस्पतालों में और बेहतर सुविधाएं देने जैसे वादे किए गए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कूड़े का पहाड़ और भष्ट्राचार को खत्म करने की गारंटी दी है। इसके साथ ही AAP ने रात करीब 8 बजे MCD चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

1. दिल्ली को और साफ-सुंदर बनाएंगे। कूड़े के तीनों पहाड़ खत्म करेंगे और अब कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे।
2. दिल्लीवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। बिल्डिंग का नक्शे पास कराने का प्रोसीजर ऑनलाइन करेंगे। प्रति लेंटर पैसे देने का काम बन्द होगा।
3. दिल्ली में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। हम इस समस्या का स्थायी समाधान खोजंगे।
4. दिल्ली में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। दिल्लीवासियों को इस समस्या से निजात दिलाएंगे।
5. नगर निगम की सभी सड़कें दुरुस्त करेंगे।
6. दिल्ली के स्कूल-अस्पतालों को और भी शानदार बनाएंगे।
7. MCD के सभी पार्क साफ और सुंदर बनेंगे।
8. दिल्ली के सभी कच्चे कर्मचारी को पक्का करेंगे। उन्हें वेतन भी समय से मिलेगी।
9. व्यापारियों की समस्या का निदान किया जाएगा। इंस्पेक्टर राज खत्म होगा.
10. दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाएंगे। उन्हें लाइसेंस देंगे, जिससे उनके कोई वसूली नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *