चीन के इतिहास की सबसे बड़ी खोज, 3000 साल पुरानी प्राचीन राजधानी

बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को मध्य चीन के हेनान प्रांत के आन्यांग में शांग राजवंश की अंतिम राजधानी यिनक्सू के खंडहर का निरीक्षण किया। शांग राजवंश का राज 1600-1046 ईसा पूर्व तक था। शी जिनपिंग ने कहा, ‘मैं लंबे समय से यहां आना चाहता था। इस बार मैं यहां आगे के अध्ययन और चीनी सभ्यता की गहरी समझ हासिल करने के लिए आया हूं। ताकि हम अतीत के जरिए वर्तमान को बेहतर कर सकें और एक बेहतर आधुनिक चीनी सभ्यता का निर्माण कर सकें।

‘जिस साइट पर शी जिनपिंग गए हैं वह प्राचीन राजधानी है। ये जगह चीन की सबसे लंबी, सबसे बड़ी और लंबे समय तक होने वाले उत्खनन के स्थलों में से एक है। यिनक्सू खंडहर न केवल यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है, बल्कि 20वीं शताब्दी में चीन की 100 प्रमुख पुरातत्व खोजों में भी पहले नंबर पर है। इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के अध्यक्ष वांग वेई ने कहा कि यिनक्सू खंडहर की खुदाई चीनी पुरातत्व के इतिहास में एक मील का पत्थर है, क्योंकि इस खुदाई में पहली बार एक चीनी पुरातात्विक संस्थान को खंडहर का पता चला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *