तंजानिया में विक्टोरिया झील में यात्री विमान क्रैश:लैंडिंग से ठीक पहले गिरा प्लेन

तंजानिया में रविवार को प्लेन विक्टोरिया झील में डूब गया। इसमें 49 पैसेंजर मौजूद थे, जिसमें से 23 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि, बाकी लोगों के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है।

तंजानिया पुलिस के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से प्लेन झील में गिरा है। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

5 साल पहले ऐसी ही घटना उत्तरी तंजानिया में हुई थी। सफारी कंपनी का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था ,जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

एयरपोर्ट के पास ही हुआ क्रैश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुकोबा हवाई एयरपोर्ट से महज 100 मीटर की दूरी पर ही हादसा हुआ है। यह प्लेन प्रेसिजन एयर कंपनी का है, जो तंजानिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन है। कंपनी ने हादसे के बाद बयान जारी कर कि रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेज दिन गई है। अगले दो घंटे में और जानकारी जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *