3 साल बाद इंडिया आ रही हैं प्रियंका:बोर्डिंग पास की फोटो शेयर कर जताई खुशी
प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद इंडिया वापस लौट रही हैं। एक्ट्रेस इस पल का इंतजार लंबे समय से कर रही थीं। इस मौके पर उन्होंने अपना एक्साइटमेंट दिखाते हुए सोशल मीडिया पर बोर्डिंग पास की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने इस बात की खुशी जताई है कि वो लंबे समय बाद अपने घर आ रही हैं।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बोर्डिंग पास की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘फाइनली मैं घर जा रही। लगभग 3 सालों बाद।’ बता दें कि एक्ट्रेस पहले अप्रैल में इंडिया आने वाली थीं, लेकिन किसी कारण उन्हें प्लान कैंसल करना पड़ा था। कोरोना काल के बाद यह प्रियंका की पहली ट्रिप है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी मालती भी पहली बार इंडिया आ रही हैं।
इंडिया को मिस करती हैं प्रियंका
मीडिया को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि अप्रैल में वेकेशन पर थीं, लेकिन उनका मन हमेशा से इंडिया जाने के का था। प्रियंका कहती हैं- ‘भारत में हर राज्य की अपनी भाषा, अपने कपड़े, अपना लिखने का तरीका, तरह-तरह की छुट्टियां है। जैसे ही आप किसी राज्य का बॉर्डर क्रॉस करते हैं, वैसे ही किसी नए देश में पहुंच जाते हैं। मैं जब भी घर जाती हूं, तो समय लेकर जाती हूं। ताकि मुझे घूमने और छुट्टियां मनाने का समय मिल सके।’