Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

बिना इजाजत विराट कोहली के कमरे में घुसने की ये कैसी चाहत?

पर्थ: दुनिया के हर कोने में विराट कोहली के चाहने वाले मिल जाएंगे। ऐसा ही एक दीवाना ऑस्ट्रेलिया के उस होटल में निकला, जहां टी-20 वर्ल्ड कप खेलने गई टीम इंडिया ठहरी हुई थी। अब बिना अनुमति कोहली के होटल रूम के अंदर घुसकर वीडियो बनाने और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। होटल क्राउन ने घटना में शामिल सभी लोगों को हटा दिया है। साथ ही बयान जारी कर इंडियन क्रिकेट स्टार से माफी भी मांगी है। होटल मैनेजमेंट ने भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न होने का आश्वासन दिया है। कोहली के साथ-साथ उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी पूरी घटना पर कड़ी आपत्ति जताई। मगर ये पूरा केस कई सवाल खड़े करता है। पूछता है कि क्या सिर्फ किसी के फैन होने से आपको उसकी निजता के हनन का अधिकार मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *