ब्रिटिश क्वीन कैमिला के प्लेन से टकराया पक्षी:बेंगलुरु से लंदन जा रही थीं
ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। इस फ्लाइट में किंग चार्ल्स-III की पत्नी, यानी क्वीन कंसोर्ट कैमिला सवार थीं। हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई।
ब्रिटिश एयरवेज बोइंग 777-200ER विमान (G-YMMJ) बेंगलुरु से लंदन जा रहा था। लैंडिंग के दौरान प्लेन से एक पक्षी टकरा गया। इस वजह से विमान का आगे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट की सूझ-बूझ से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
सभी यात्री भी सुरक्षित
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, बकिंघम पैलेस ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की। एक अधिकारी ने कहा- पायलट ने सूझ-बूझ दिखाई और प्लेन को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवाया। कैमिला के साथ-साथ बाकी सभी यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।