नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण से बिगड़े हालात, निर्माण कार्य पर बैन
गाजियाबादः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण से जनजीवन बेहाल है। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों- शांत हवा, तापमान में गिरावट और पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की वजह से हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर अवस्था में पहुंच गई है। पूरे इलाके में धुंध छाई हुई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नोएडा और गाजियाबाद में ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत पलूशन रोकने के उपायों को लागू करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इलाके की हवा आने वाले दिनों में और खराब हो सकती है। ऐसे में पूर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने GRAP-3 के तहत पाबंदी को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।
इससे पहले ग्रेप (GRAP) के तहत 5 अक्टूबर और 19 अक्टूबर को पहले और दूसरे चरण के उपायों को लागू किया जा चुका है। हवा की गुणवत्ता और खराब होने से रोकने के लिए नोएडा, गाजियाबाद समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के इलाकों में GRAP के तीसरे चरण के तहत ऐक्शन लेने का फैसला किया गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रतिबंध और कार्रवाई के जो आदेश दिए गए हैं।
