Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने साजिद पर लगाए आरोप

बिग बॉस 16 में एक्टर-डायरेक्टर साजिद खान की एंट्री के साथ ही बॉलीवुड में फिर से मी टू के मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है। 2018 में करीब 10 एक्ट्रेसेस, मॉडल और जर्नलिस्ट ने साजिद पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। इसके बाद से साजिद का फिल्मों से बायकॉट शुरू हो गया। 4 साल बाद वो छोटे पर्दे पर बिग बॉस-16 में दिखाई दिए और मी-टू पर फिर बातें शुरू हो गईं। हाल ही में खुद से शादी कर सुर्खियों में आईं टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने साजिद पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कनिष्का ने खुलकर मी-टू के बारे में बातें कीं और कहा कि साजिद ही वो डायरेक्टर थे, जिन्होंने उन्हें अपनी बॉडी दिखाने के लिए टॉप उतारने को कहा था।

कनिष्का के साथ क्या हुआ था पढ़िए उन्हीं की जुबानी….

मैं भारत छोड़ने के बाद से ही इंडियन टेलीविजन शोज नहीं देखती। मेरी मां ने मुझे कॉल करके बताया कि साजिद खान अब बिग बॉस में आए हैं, उन पर कई लड़कियों ने आरोप लगाए थे। साजिद खान जैसे लोगों को रियलिटी शो में लाया गया है, इससे ये साबित होता है कि इंडस्ट्री में कितना नेपोटिज्म और ग्रुपिज्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *