अमेरिका में बाइडेन-ट्रम्प को जनता नहीं कर रही पसं
अमेरिका में 8 नवंबर को मिड टर्म चुनाव के कारण राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इन चुनावों को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की साख दांव पर है। हालांकि, इसी बीच अमेरिकी जनता का एक बड़ा वर्ग 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में इन दोनों ही नेताओं को शीर्ष पदों पर नहीं देखना चाहता। अधिकांश अमेरिकी तीसरे विकल्प की तलाशने में हैं।
हार्वर्ड सीएपीए-हैरिस सर्वे में 67% लोगों ने कहा है कि बाइडेन को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। 33% ने उन्हें खराब राष्ट्रपति बताया। दूसरी ओर 57% लोगों का कहना है कि ट्रम्प को अगला चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। हालांकि, बाइडेन और ट्रम्प सार्वजनिक रूप से बार-बार दोबारा राष्ट्रपति बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
डेमोक्रेटिक नेता डीन फिलिप्स ने कहा कि अब नई पीढ़ी नेतृत्व करे। 19 डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने नेतृत्व के इस सवाल का जवाब नहीं दिया। जबकि बाइडेन का कहना है कि मैं चुनाव लडूंगा। पार्टी भी मेरी उम्मीदवारी के पक्ष में ही फैसला करेगी। उधर, मैरीलैंड के गवर्नर लैरी होगन का कहना है कि रिपब्लिकन पार्टी के कई वोटर और अन्य अमेरिकी जनता की एक बड़ी तादाद इस जहरीली राजनीति से तंग आ चुकी है। अब वे एक नई दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। हालांकि, ट्रम्प ने हां ही में कहा कि मैं पहले ही चुनाव लड़ने का फैसला ले चुका हूं, इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है।
