Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

यूक्रेन के संगठन ने जीता शांति का नोबेल

7 महीने से जंग लड़ रहे यूक्रेन और रूस के दो संगठनों को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। शुक्रवार को इस अवॉर्ड का ऐलान किया गया। वॉर क्राइम के खिलाफ काम कर रहे यूक्रेन के ऑर्गेनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज का नाम भी विजेताओं में है।

ओलेक्सांद्रा मात्वीचुक इस संगठन की हेड हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले के पहले से ही वे मानवाधिकार से जुड़े मुद्दे उठाती रही हैं। युद्ध की शुरुआत के वक्त वे यूक्रेन की राजधानी कीव में थीं। बरसती मिसाइलों के बीच उन्हें बंकर में छिपना पड़ा था। नोबेल पुरस्कार का ऐलान होते वक्त भी वे ट्रेन में थीं और पोलैंड से कीव जा रही थीं।

उन्होंने कीव के एक बंकर में पनाह ली थी। ओलेक्सांद्रा ने तब के हालात बताते हुए कहा था कि यहां लोगों का हौसला बरकरार है। कीव से बड़े पैमाने पर पलायन हुआ है। लोग पोलैंड की सीमा की तरफ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *