Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

16 साल की उम्र में KGB एजेंट बनने पहुंचे लड़के के इशारे पर कैसे नाच रही दुनिया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज 70 साल के हो गए हैं। वे 2012 से लगातार राष्ट्रपति हैं और रूस में उन्हें कोई चुनौती देने वाला नहीं है। टाइम मैगजीन की तरफ से चार बार दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति घोषित किए गए पुतिन की ताकत को इस समय पूरी दुनिया महसूस कर रही है।

सेंट पीटर्सबर्ग (लेनिनग्राद) स्टेट यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई करने वाले पुतिन ने 1991 में राजनीति में एंट्री की। इससे पहले वे 16 साल तक रूस की खुफिया एजेंसी KGB के एजेंट थे। 6 साल ईस्ट जर्मनी (ड्रेस्डेन) में जासूस के तौर पर काम किया। सोवियत संघ जब अपने आखिरी वक्त में था, तब उन्हें वापस मॉस्को बुला लिया गया।

गैंग कल्चर में रहकर बड़े हुए, ताकत के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली
7 अक्टूबर 1952 को जब पुतिन पैदा हुए, तब उनके शहर का नाम लेनिनग्राद था। सोवियत संघ के पश्चिमी छोर पर बसे इस शहर पर दूसरे विश्व युद्ध के गहरे निशान दिखते थे। इस जंग की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक यहीं लड़ी गई थी। इसके निशानों ने आगे चलकर पुतिन की शख्सियत पर भी छाप छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *