Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ उमेश-अय्यर को मौका

तेज गेंदबाज उमेश यादव, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑल राउंडर शहबाज अहमद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं, जबकि चोटिल दीपक हुड्‌डा पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। तीन मुकाबलों की सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे से तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

BCCI ने बताया- ‘दीपक हुड्‌डा बैक इंजरी से जूझ रहे हैं और मोहम्मद शमी कोरोना से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। ये दोनों सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार भी कंडीशनिंग के लिए बेंगलुरू में हैं। ऐसे में सिलेक्शन कमेटी ने मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव और दीपक हुड्‌डा की जगह श्रेयस अय्यर को चुना है। शहबाज अहमद को भी मौका दिया गया है।’ बता दें कि शहबाज पहले भी टीम में चुने जा चुके हैं। लेकिन, उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

इस बदलाव के कई मायने
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया में बदलाव के कई मायने हैं। 18 दिन बाद टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है, लेकिन टीम इंडिया को अब भी सटीक कॉम्बिनेशन की तलाश हैं। उसके कुछ खिलाड़ी अब भी फिटनेस तलाश रहे हैं, तो कुछ आउट ऑफ फार्म हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप टीम में बदलाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *