डीआरडीओ ने तैयार की प्रति सेंकेंड एक किलोमीटर उड़ने वाली मिसाइल
भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर रेंज से आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण किया। नेक्सट जेनरेशन आकाश मिसाइल आकाश एनजी ने बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे रहे दुश्मन मिसाइल को बेहद सटीकता से मार गिराया। डीआरडीओ ने इसका वीडियो भी जारी किया है। इसकी गति ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह 3087 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उड़ती है और दुश्मन को पलक छपकाने तक का भी मौका नहीं देती है। एक सेकेंड में करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करती है। आकाश एनजी के पुराने वर्जन भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं।
भारत ने चीन के साथ हुई झड़प के बाद इसे एलएसी पर तैनात किया था। इसके अलावा वायु सेना ने आकाश मिसाइलों को ग्वालियर, जलपाईगुड़ी, तेजपुर, जोरहाट और पुणे बेस पर भी तैनात कर रखा है।