आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
एक जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं आशा पारेख को इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाने वाला है। ये इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सर्वोच्च अवॉर्ड है। ये अवॉर्ड एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए योगदान के लिए दिया जाएगा।
हाल ही में एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है, इस साल दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा।
79 साल की आशा पारेख को ये सम्मान 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में दिया जाएगा। आखिरी बार ये अवॉर्ड 2019 में हुआ था, जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
22 साल बाद किसी महिला को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
22 साल में ये पहली बार हुआ है, जब किसी महिला को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हो। आखिरी बार साल 2000 में सिंगर आशा भोसले को ये अवॉर्ड दिया गया था, जिसके बाद आशा पारेख ये जीतने वाली पहली महिला हैं।