फीचर्डविदेश

अगर रूस ने यूक्रेन पर किया परमाणु हमला तो बर्बाद कर देंगे

वॉशिंगटन: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍ल‍ादिमीर पुतिन ने बुधवार को जो संबोधन दिया है, उस पर एक अमेरिकी जनरल की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बेन हॉजेस ने कहा है कि अमेरिका, रूस के खिलाफ क्‍या कदम उठाएगा, इस बारे में अभी कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं है। लेकिन अगर पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों का प्रयोग किया तो फिर अमेरिकी सेनाएं काला सागर पर उसकी नौसेना के बेड़े को पूरी तरह से तबाह कर देंगी या फिर क्रीमिया में रूस के सैन्‍य अड्डों को पूरी तरह से नष्‍ट कर दिया जाएगा।

करारा जवाब देंगे बाइडेन
पुतिन ने अपने बयान से दुनियाभर को हैरान कर दिया है। उन्‍होंने तीन लाख रूसी सैनिकों की तैनाती के आदेश के साथ ही प‍श्चिमी देशों को चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा है कि अगर रूस की अखंडता को खतरा पैदा होगा तो फिर सेनाएं उनके पास मौजूद हर संसाधन का प्रयोग करेंगी। कहा जा रहा है कि शीत युद्ध के बाद यह पहला मौका है जब रूस इतनी भारी तादाद में सैनिक तैनात कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *