Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

बंगाल के राज्यपाल ने फोटो खिंचाने भारतीय कप्तान को हटाया

वेस्ट बंगाल के गवर्नर एलए गणेशन फुटबॉल प्रेमियों के निशाने पर हैं। उनका एक वीडियो ट्रोल किया जा रहा है। इसमें वे डूरंड कप के प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में फोटो खिंचाने के लिए भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को धकाकर आगे आते नजर आ रहे हैं। टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को कोलकाता में हुआ था।

गणेशन सेरेमनी में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे, जबकि छेत्री बेंगलुरु FC की कप्तानी कर रहे थे। मुकाबले के बाद छेत्री को चैंपियन ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर बुलाया गया था। मंच छोटा था, जब वे ट्रॉफी लेने पहुंचे और फोटो सेशन की बारी आई तो गवर्नर गणेशन थोड़ा दब रहे थे, जबकि छेत्री सामने थे। ऐसे में गणेशन ने छेत्री को पकड़कर साइड में कर दिया।

38 साल के भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने पहली बार डूरंड कप का खिताब जीता है। उन्होंने अपने करियर में केवल डूरंड कप ही नहीं जीता था। उनकी कप्तानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *