इंडिया सीमेंट और नुवोको विस्टास खरीदेंगे अडाणी

गौतम अडाणी सीमेंट कारोबार में नंबर-1 बनना चाहते हैं। अडाणी की यह मंशा अंबुजा और ACC के अधिग्रहण के बाद स्पष्ट हो गई है। अब खबर आ रही है कि अंबुजा और ACC के बाद अडाणी इंडिया सीमेंट और नुवोको विस्टास का भी अधिग्रहण कर सकते हैं।

नुवोको और इंडिया सीमेंट में 10% से ज्यादा की तेजी
इस खबर के सामने आने के बाद सोमवार (19 सितंबर) को नुवोको विस्टास और इंडिया सीमेंट दोनों के शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी आई। नुवोको विस्टास 13.42% यानी 53.95 रुपए की बढ़त के साथ 456 रुपए पर बंद हुआ। वहीं इंडिया सीमेंट 10.00% यानी 26.60 रुपए बढ़कर 292.70 रुपए पर बंद हुआ।

ज्यादा से ज्यादा सीमेंट असेट्स का अधिग्रहण करेंगे अडाणी
इंडस्ट्री पर नजर रखने वालों का मानना है कि अडाणी का इरादा ज्यादा से ज्यादा सीमेंट असेट्स का अधिग्रहण करने का है। विशेष रूप से वे छोटी कंपनियों का अधिग्रहण करना चाहते हैं, जिनका स्ट्रक्चर कॉस्ट और मार्केट शेयर कम हो।

सीमेंट कारोबार में 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगा ग्रुप
अधिग्रहण के साथ ही अंबुजा सीमेंट्स के बोर्ड ने अडाणी ग्रुप की प्रमोटर एंटिटी को प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के कन्वर्टिबल वारंट्स को भी मंजूरी दे दी थी। इसके जरिए ग्रुप अतिरिक्त 20 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगा। ग्रुप इस इन्वेस्ट से सीमेंट प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाएगा, जिससे उसका 2030 तक भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने का लक्ष्य पूरा हो सके। साथ ही ग्रुप कई सीमेंट असेट्स का अधिग्रहण भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *