Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्ड

ब्रिटेन में 57 साल बाद रॉयल फ्यूनरल, लंदन की सड़कों पर 20 लाख लोग मौजूद

क्वीन एलिजाबेथ-II के अंतिम संस्कार की रस्में जारी हैं। स्टेट फ्यूनरल यानी राजकीय सम्मान की रस्में पूरी की जा चुकी हैं। स्टेट फ्यूनरल फंक्शन में हेड ऑफ द स्टेट्स ने क्वीन को श्रद्धांजलि दी। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और रॉयल फैमिलीज शामिल थीं।

प्राइवेट फ्यूनरल की रस्में देर रात तक चलेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लंदन की सड़कों पर 19 सितंबर को करीब 20 लाख लोग मौजूद हैं। ब्रिटेन में 57 वर्ष बाद राजकीय अंतिम संस्कार हो रहा है। इससे पहले 19 सितंबर को करीब 20 लाख लोग मौजूद हैं। ब्रिटेन में 57 वर्ष बाद राजकीय अंतिम संस्कार हो रहा है। इससे पहले 1965 में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का राजकीय अंतिम संस्कार किया गया था।

क्वीन के ताबूत पर मकड़ी

क्वीन के ताबूत को जब वेस्टमिंस्टर हॉल से वेस्टमिंस्टर ऐबे लाया गया तो एक तस्वीर वायरल हुई। दरअसल, क्वीन के कॉफिन पर एक कार्ड रखा था। इस पर एक मकड़ी मंडरा रही थी। एक यूजर ने लिखा- यह दुनिया की सबसे मशहूर मकड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *