Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

शाही परिवार, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, VIPs का जमावड़ा और 10 लाख की भीड़

लंदन : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंत्येष्टि कार्यक्रम के दौरान दुनिया के तमाम हिस्सों से पहुंचने वाले शाही परिवार के सदस्यों और वैश्विक नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के मद्देनजर लंदन में सुरक्षा व्यवस्था की ‘अभूतपूर्व’ चुनौती है। मेयर सादिक खान ने कहा कि सोमवार को होने वाला दिवंगत महारानी का राजकीय अंतिम संस्कार ‘अभूतपूर्व’ सुरक्षा चुनौती है क्योंकि मध्य लंदन में हजारों लोग जुटे हैं जबकि दुनिया भर के शाही परिवार के सदस्यों के अलावा विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य नेता अतिथियों की 500 लोगों की सूची में शामिल हैं।

खान ने कहा, ‘दशकों के बाद ऐसा मौका आएगा, जब वैश्विक नेता एक जगह पर एकत्र होंगे। कुछ ऐसे बुरे लोग हो सकते हैं, जो व्यक्तियों या हमारे कुछ वैश्विक नेताओं को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।’ मेयर ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उप सहायक आयुक्त स्टुअर्ट कंडी ने कहा कि लंदन बल के इतिहास में यह सबसे जटिल सुरक्षा अभियान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *