Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

चंद मिनटों में बिके भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट:टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को

ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है। खासतौर पर भारतीय और पाकिस्तानी फैंस भारत-पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 23 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सारे टिकट कुछ मिनटों में बिक गए।

यूं तो टी-20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को है। इस मैच में इंडियन क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह रोमांचक मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने जा रहा है।

ICC ने टूर्नामेंट में होने वाले सभी मैचों के टिकट की बिक्री वेबसाइट पर शुरू कर दी है। क्रिकेट फैंस की उत्सुकता का आलम ये है कि बिक्री शुरू होने के चंद मिनटों में ही 23 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच के सभी टिकट बिक गए। इतना ही नहीं एडिशनल स्टैंडिंग रूम के टिकट बिकने में भी ज्यादा समय नहीं लगा।

ICC की ओर से बताया गया है कि भारत-पाकिस्तान मैच के 5 लाख से ज्यादा टिकट बेचे गए हैं। सुपर-12 के लिए होने वाले मुकाबलों में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगा। मैच के कुछ दिन पहले एक ऑफिशियल री-सेल प्लेटफॉर्म भी लांच किया जाएगा, जहां फैंस वास्तविक कीमत पर टिकट एक्सचेंज कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *