फीचर्डमनोरंजन

‘फिजा’ और ‘मिशन कश्मीर’ के प्रड्यूसर प्रदीप गुहा का निधन

‘फिजा’, ‘मिशन कश्मीर’ और ‘फिर कभी’ जैसी कई फिल्मों को प्रड्यूस करने वाले प्रदीप गुहा (Pradeep Guha) का शनिवार को निधन (Pradeep Guha Passes Away) हो गया। वह काफी बीमार थे और मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें शुक्रवार सुबह को वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्रदीप गुहा को तीन सप्ताह पहले एडवांस लीवर कैसंर (स्टेज 4) का पता चला।

इससे पहले प्रदीप गुहा का मुंबई में स्पेशलिस्ट डॉक्टर इलाज कर रहे थे, जिन्होंने स्लोअन केटरिंग, न्यूयॉर्क में समकक्षों के साथ भी परामर्श किया था। बीमारी के बढ़ने से उनकी स्थिति तेजी से गिरावट आई है। डॉक्टर्स ने बताया था कि उनके लिए अगले 48-72 घंटे उनकी स्थिति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

प्रदीप गुहा के परिवार में उनकी पत्नी पापिया और बेटा संकेत हैं। उनके अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी और बेटा हमेशा उनके साथ रहे। प्रदीप गुहा के निधन पर तमाम सुभाष घई सहित सिलेब्स सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *