फीचर्डव्यापार

फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डेज सेल’

नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट (Flipkart) की बिग बिलिटन डेज सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है और 30 सितंबर तक चलेगी। साल में एक बार आयोजित होने वाले इस इवेंट का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। देश की दिग्गज डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने इस इवेंट के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। अगर आप इस सेल में कुछ खरीदते हैं और पेटीएम यूपीआई और पेटीएम वॉलेट के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको हर ट्रांजैक्शन पर दस परसेंट कैशबैक मिलेगा।

पेटीएम के पेरेंट कंपनी One97 Communications Limited ने एक बयान में कहा कि बिग बिलियन डेज के दौरान अगर कोई ग्राहक पेटीएम यूपीआई के जरिए 250 रुपये या उससे अधिक की खरीद करता है तो उसे 10 फीसदी इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसी तरह पेटीएम वॉलेट के जरिए 500 रुपये या उससे अधिक की खरीद करने पर 10 फीसदी इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी बिग बिलियन डेज के लिए फ्लिपकार्ट के साथ पेमेंट पार्टनर बनी है। इससे देश के कस्बों और छोटे शहरों में लाखों ग्राहकों को सुरक्षित पेमेंट का अनुभव मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *