बिजली सब्सिडी जारी रखनी है तो जान लीजिए 8 बड़ी बातें
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की है कि दिल्लीवासी अक्टूबर से मुफ्त बिजली योजना का लाभ तभी उठा सकते हैं, जब वे इसका विकल्प चुनेंगे। दिल्ली में 1 अक्टूबर से उन्हीं उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों पर सब्सिडी मिलेगी, जो बाकायदा आवेदन करके इसकी मांग करेंगे। इसके लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक मोबाइल नंबर 7011311111 जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर या वॉट्सऐप मैसेज के जरिए आवेदन फॉर्म का लिंक हासिल किया जा सकता है। उस फॉर्म को भरकर जमा कराने वालों को सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा।