इस साल अब तक 51 IPO से आए 38,155 करोड़
कैंलेडर वर्ष 2022 प्राइमरी मार्केट के लिए निराशाजनक रह सकता है। इस साल अब तक आए IPO की संख्या में सालाना आधार पर कमी आई है, लेकिन रिटर्न के मामले में इन IPO से निवेशकों ने बेहतर कमाई की है। 2022 में अब तक IPO ने औसतन 50% रिटर्न दिया है, जबकि सेंसेक्स महज 1.6% चढ़ा है। इस साल अब तक आए 51 IPO से कंपनियों ने कुल 38,155 करोड़ रुपए जुटाए हैं, हालांकि पिछले साल इसी अवधि में 55 IPO से कंपनियां 64,768 करोड़ जुटा चुकी थीं।
इस साल सबसे बड़ा IPO LIC का
पिछले साल की तुलना में 2022 में अब तक सिर्फ आठ IPO ऐसे आए हैं जिन्हें आकार में बड़ा कहा जा सकता है। इनमें से LIC का IPO सबसे बड़ा 15,381 करोड़ रुपए का रहा, लेकिन यह रिटर्न देने के मामले में खराब प्रदर्शन करने वालों में शुमार है। 33 अन्य कंपनियों के IPO 1,000 करोड़ से ज्यादा के रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा की इकोनॉमिस्ट दीपान्विता मजूमदार के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है।