नफरत का शिकार हो रहीं भारतीय मूल की प्रमिला:अमेरिकी कांग्रेस सांसद को मिली धमकी
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर अपमानजनक और नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने कुछ ऑडियो मैसेज ट्विटर पर पोस्ट किए। इन मैसेजेस में अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। प्रमिला ने जो ऑडियो शेयर किए हैं उसमें कॉल करने वाला शख्स उन्हें नतीजे भुगतने की धमकी दे रहा है। साथ ही वह प्रमिला को मूल देश भारत वापस जाने कह रहा है।
हिंसा, नस्लवाद और सेक्सिज्म बर्दाश्त नहीं
प्रमिला ने लिखा है- “आमतौर पर राजनीतिक लोग ऐसा नहीं करते हैं। मैं कर रही हूं क्योंकि हम हिंसा को स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं जो इस हिंसा को बढ़ाता है।” प्रमिला जयपाल एक अमेरिकी राजनेता हैं जो 2017 से वाशिंगटन के 7वें कांग्रेस जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं।