CM भूपेश बोले-यह चुनावी मुद्दा नहीं’भारत जोड़ो यात्रा’ से घबराई BJP’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के बहाने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से वे लोग घबरा गए हैं। यह सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं है। प्रजातंत्र है चुनाव होते रहेंगे, लेकिन सामाजिक समरसता और आपसी भाई-चारा सभी धर्मों के बीच सद्भाव जब तक नहीं होगा, देश आगे नहीं बढ़ेगा। जब-जब समाज में इस तरह का जहर घोला गया, तब-तब देश पीछे गया है। भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने के बाद CM गुरुवार की शाम कन्याकुमारी से निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे।

यहां हेलीपेड पर मीडिया से चर्चा में करते हुए CM बघेल ने कहा कि, जहां स्व. राजीव गांधी की शहादत हुई, जिस आतंक और हिंसा के कारण उन्होंने (राहुल गांधी) अपने पिता को खोया। वहां से देश में घृणा, आतंक के खिलाफ कन्याकुमारी के समुद्र के संगम स्थल से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है। भारत देश संत महात्माओं बुद्ध, गुरु नानक, कबीर का है, जिसमें एकता, भाईचारा, शांति प्रेम और सद्भाव की बातें संत महात्माओं ने कही है। कांग्रेस इसी परंपरा को लेकर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *